10 Home Based Business Ideas: घर से कौन सा बिजनेस शुरू करें, घर बैठे पैसे कमाने के 10 जबरदस्त बिजनेस आइडियाज

Home Based Business Ideas: क्या आप घर बैठे कोई नया Home Based Business शुरू करना चाहते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि घर से कौन सा बिजनेस शुरू करें? आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको घर से शुरू होने वाले बेहतरीन Business Ideas in India के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कम लागत (Low Investment Business) में शुरू कर सकते हैं और ज्यादा मुनाफा (High Profit Business) कमा सकते हैं।

किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए आमतौर पर 4 से 5 लाख रुपये के शुरुआती निवेश की आवश्यकता होती है, लेकिन अगर आप इस बिजनेस को अपने घर से शुरू करते हैं, तो यह लागत काफी कम हो सकती है। क्योंकि अपना घर होने की स्थिति में Office Rent नहीं देना पड़ता और Raw Material Storage भी आसान हो जाता है।

यदि आप एक गृहणी (Housewife) हैं और घर से बाहर काम नहीं करना चाहती हैं, तो आप अपने घर से ही एक Profitable Business शुरू कर सकती हैं। इसके साथ ही College या University Students जो अपने खाली समय का सही उपयोग करना चाहते हैं, वो भी इन बेहतरीन Home Business Ideas को शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि घर से कौन सा बिजनेस शुरू करें।

Also Read : Gym Business Plan 2026: कम बजट में जिम का बिजनेस कैसे शुरू करें, लागत, लाइसेंस और कमाई की पूरी जानकारी

घर से चलने वाला बिजनेस: Home Based Business Ideas in India

Home Based Business Ideas
Home Based Business Ideas

वैसे तो कई बिजनेस घर से शुरू किए जा सकते हैं, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको सिर्फ ऐसे Small Business Ideas के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप ₹10,000 से ₹1 लाख रुपये तक के निवेश में शुरू कर सकते हैं और महीने की अच्छी Monthly Income बना सकते हैं।

घर से शुरू होने वाले बिज़नेस आइडियाज और कमाई

बिज़नेस आइडियाजमहीने में संभावित कमाई
1. मोमबत्ती का बिजनेस (Candle Making Business)₹15,000 – ₹20,000
2. टिफिन सर्विस बिजनेस (Tiffin Service Business)₹20,000 – ₹30,000
3. ब्लॉगिंग का बिजनेस (Blogging Business)₹10,000 – ₹50,000
4. अगरबत्ती का बिजनेस (Agarbatti Manufacturing Business)₹15,000 – ₹30,000
5. योग प्रशिक्षक (Yoga Instructor Business)₹15,000 – ₹20,000
6. मसालों का बिजनेस (Spice Business)₹20,000 – ₹60,000
7. कंटेंट राइटिंग बिजनेस (Content Writing Business)₹10,000 – ₹20,000
8. अचार मेकिंग बिजनेस (Pickle Making Business)₹20,000 – ₹25,000
9. केक बनाने का बिजनेस (Cake Baking Business)₹15,000 – ₹20,000
10. डिस्पोजेबल प्लेट-कप बिजनेस (Disposable Plate Cup Business)₹10,000 – ₹15,000

1. मोमबत्ती का बिजनेस (Candle Making Business)

अगर आप ₹20,000 रुपये के छोटे निवेश से कोई Low Investment Business शुरू करने की सोच रहे हैं, तो Candle Making Business आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। चाहे किसी की बर्थडे पार्टी हो या Candle Light Dinner, मोमबत्तियों की जरूरत लगभग हर जगह होती है।

आजकल लोग अपने घरों की सजावट के लिए बड़ी मात्रा में Decorative Candles का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके साथ ही लोग तनाव कम करने के लिए Scented Candles का भी उपयोग करते हैं। दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहारों के दौरान इसकी मांग और भी बढ़ जाती है, जिसके कारण यह Profitable Business Idea बन जाता है।

यह एक Evergreen Business है, जो आने वाले समय में और भी बढ़ेगा। MarketWatch की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोमबत्ती उद्योग के 2026 तक 5 Billion Dollar तक पहुंचने की उम्मीद है।

मोमबत्ती के बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कम निवेश (Low Investment) में शुरू किया जा सकता है, साथ ही यह बाजार में तेजी से बिकता है और इसे बनाने की कारीगरी भी आसानी से सीखी जा सकती है।

2. टिफिन सर्विस बिजनेस (Tiffin Service Business)

यदि आपको खाना बनाने का शौक है और आप लोगों के लिए अच्छा खाना बना सकते हैं, तो Tiffin Service Business आपके लिए एक बेहतरीन Home Based Business Idea साबित हो सकता है। यह बिजनेस आप अपने घर के किचन से शुरू कर सकते हैं और महीने के ₹20,000 से ₹30,000 तक कमा सकते हैं।

टिफिन सर्विस बिजनेस का Business Model काफी सरल है। आप घर से दूर रहने वाले छात्रों और ऑफिस जाने वाले लोगों को Home Made Food Delivery करते हैं और उसके बदले शुल्क लेते हैं।

आप इस बिजनेस को अपने एरिया से शुरू कर सकते हैं। यदि आपके घर के आसपास कोई ऑफिस या कंपनी है, तो वहाँ काम करने वाले कर्मचारी आपके ग्राहक बन सकते हैं। इस बिजनेस में सफलता की कुंजी Food Quality, Taste और Delivery System है।

यदि आप खुद से ग्राहक नहीं खोज पा रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। इस बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप Zomato और Swiggy जैसे Online Food Delivery Platforms पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आपको ऑर्डर मिलेंगे और खाना डिलीवर भी वही करेंगे। आपको सिर्फ ग्राहकों की पसंद के अनुसार टिफिन तैयार करना है।

3. ब्लॉगिंग का बिजनेस (Blogging Business)

अगर कोई बिजनेस सच में घर बैठे शुरू करना हो, तो Blogging Business से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। इस बिजनेस को आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर के किसी कोने में बैठकर शुरू कर सकते हैं।

इसके लिए आपको बस एक ऐसी Blog Niche का चयन करना है, जिसमें आपकी रुचि हो और जिस टॉपिक पर आप आर्टिकल लिख सकें। उदाहरण के लिए Entertainment Blog, Technology Blog या Government Scheme Blog। जैसे-जैसे आपके कंटेंट को पढ़ने वाले Website Visitors बढ़ते हैं, वैसे-वैसे आपकी Online Earning शुरू हो जाती है।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती। एक ब्लॉग शुरू करने के लिए आपको सिर्फ ₹5,000 से ₹6,000 तक का निवेश करना होगा, जिसमें Domain Name और Web Hosting शामिल है।

ब्लॉगिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने Free Time में भी कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तब भी यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है। आपको रोज़ सिर्फ 2 से 3 घंटे देने होंगे।

शुरुआत में ब्लॉग से आमदनी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन समय के साथ इस Online Business से लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको धैर्य और निरंतरता बनाए रखनी होगी।

4. अगरबत्ती का बिजनेस (Agarbatti Manufacturing Business)

भारत में लगभग हर घर में रोजाना Agarbatti का इस्तेमाल किया जाता है। सभी धर्मों के लोग पूजा-पाठ और घर को सुगंधित रखने के लिए अगरबत्ती जलाते हैं। आजकल Mosquito Repellent Agarbatti भी बाजार में उपलब्ध है, जिससे इसकी मांग और बढ़ गई है।

इस बिजनेस को आप करीब ₹20,000 के निवेश से शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको बाजार से कच्ची अगरबत्ती, DEP Oil और Packing Material खरीदकर ऑर्डर के अनुसार पैक करके बेचना होता है। इस तरीके को White Label Business Model कहा जाता है, हालांकि इसमें मार्जिन थोड़ा कम होता है।

यदि आप खुद से अगरबत्ती का निर्माण करना चाहते हैं, तो आपको Agarbatti Making Machine खरीदनी होगी। एक Semi Automatic या Automatic Machine की कीमत ₹65,000 से शुरू होती है। इसके अलावा आपको Mixer Machine, Dryer और कच्चे माल पर भी निवेश करना होगा।

इस बिजनेस में मुनाफा काफी अच्छा है। एक किलो अगरबत्ती पर करीब ₹10 का Margin मिलता है। यदि आप प्रतिदिन 100 Kg Production करते हैं, तो महीने में आसानी से ₹30,000 तक कमा सकते हैं।

5. योग प्रशिक्षक (Yoga Instructor Business)

कोरोना वायरस महामारी के बाद भारत में Health Awareness काफी बढ़ गई है। अब लोग फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं, जिसमें Yoga Training का बड़ा योगदान है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके घर में सिर्फ एक खाली कमरा होना चाहिए।

यदि लोग आपके घर से दूर रहते हैं, तो आप उन्हें Online Yoga Classes के माध्यम से Video Calling पर भी योग सिखा सकते हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

भारत में एक Personal Yoga Instructor की फीस उनके अनुभव और क्लास की अवधि पर निर्भर करती है। औसतन आप योग सिखाने के लिए ₹300 से ₹500 प्रति सेशन चार्ज कर सकते हैं।

6. मसालों का बिजनेस (Spice Making Business)

शायद ही कोई भारतीय रसोई हो जहाँ Spices न मिलते हों। मसाले किसी भी खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं। यदि आप महिला हैं और Home Based Business for Women शुरू करना चाहती हैं, तो Spice Making Business एक बेहतरीन विकल्प है।

इस बिजनेस को आप कम निवेश और छोटी जगह से शुरू कर सकते हैं। मसालों की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है, आपको बस सही Supply Chain पर ध्यान देना होता है।

इस बिजनेस के लिए कच्चा माल आपको स्थानीय बाजार में आसानी से मिल जाएगा। थोक में खरीदने पर आपको अच्छा Discount भी मिलेगा। ऐसे मसालों का चयन करें जिनकी सालभर मांग रहती है, जैसे Jeera, Dhaniya, Red Chilli Powder, Black Pepper, Haldi Powder, Garam Masala आदि।

शुरुआत में आप घर के Mixer Grinder से ही मसाला पीस सकते हैं। बड़े स्तर पर काम शुरू करने पर आपको Spice Grinding Machine में निवेश करना होगा।

मसाला बिजनेस में Profit Margin 40% से 50% तक होता है। यदि आप प्रतिदिन 50 Kg Sales करते हैं और कच्चे माल की लागत ₹100 प्रति किलो है, तो 40% मार्जिन जोड़ने के बाद बिक्री मूल्य ₹140 प्रति किलो होगा। इस तरह महीने में आपका मुनाफा करीब ₹60,000 तक हो सकता है।

7. कंटेंट राइटिंग बिजनेस (Content Writing Business)

आज के डिजिटल दौर में Content ही ऐसी चीज है जिसकी खपत खाने के बाद सबसे ज्यादा होती है। दिन-प्रतिदिन नई-नई खबरें आती हैं और लोग इन्हें पढ़ने के लिए उत्सुक रहते हैं। जैसे-जैसे नए Blogs और Websites बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे Content Writing Business की डिमांड में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

अगर आप किसी टॉपिक को अच्छे से समझा सकते हैं और उसे अपने शब्दों में लिख सकते हैं, तो Freelance Content Writing आपके लिए एक बेहतरीन Online Business Idea हो सकता है। कंटेंट राइटिंग का काम आपको Upwork, Fiverr और Freelancer जैसे Freelancing Platforms पर आसानी से मिल सकता है।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती। यदि आपके पास एक Laptop और Internet Connection है, तो आप यह काम अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं।

इस बिजनेस में कमाई की संभावनाएं असीमित हैं। आप जितने ज्यादा प्रोजेक्ट लेंगे, आपकी कमाई उतनी ही बढ़ेगी। शुरुआत में आप 1000 Words Content लिखने के लिए ₹400–₹500 तक चार्ज कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपकी Writing Skills बेहतर होंगी और प्रोफाइल पर अच्छी Ratings मिलने लगेंगी, आप इस रेट को ₹800 से ₹1000 तक बढ़ा सकते हैं। नए लोग भी इस क्षेत्र में आसानी से ₹15,000 महीना कमा सकते हैं।

8. अचार मेकिंग बिजनेस (Pickle Making Business)

भारत के लगभग सभी घरों में अचार बनाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग इसे एक Profitable Business के रूप में देखते हैं। अचार खाने का स्वाद बढ़ाता है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।

हमारे देश के हर गांव और शहर में अचार की खपत काफी ज्यादा है और इसके बिना खाना अधूरा सा लगता है। इसी कारण Pickle Making Business in India में सफलता की संभावनाएं काफी अधिक हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि आप अचार बनाने का बिजनेस अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। आपके पास केवल एक साफ-सुथरा कमरा होना चाहिए, जहाँ आप अचार बना सकें और उसकी Packing कर सकें। अचार सुखाने के लिए Balcony या Open Terrace होना जरूरी है, ताकि अचार लंबे समय तक खराब न हो।

आप सीजन के अनुसार अचार बना सकते हैं। मार्केट में Mango Pickle, Red Chilli Pickle, Jackfruit Pickle, Garlic Pickle, Amla Pickle, Ginger Pickle और Mixed Pickle की काफी मांग रहती है। यदि आप सीजन के अनुसार अचार तैयार करते हैं, तो मुनाफा और भी बढ़ जाता है।

घर बैठे अचार का बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं है। आप इसे सिर्फ ₹10,000 के निवेश से शुरू कर सकते हैं। यदि आपके प्रोडक्ट की डिमांड अच्छी रहती है, तो आप ₹20,000 से ₹25,000 तक की मासिक कमाई कर सकते हैं।

9. केक बनाने का बिजनेस (Cake Making Business)

केक एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। चाहे जन्मदिन की पार्टी हो, त्योहार हो या कोई Official Function, केक हर जगह काटा जाता है। ऐसे में Cake Making Business from Home शुरू करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

यदि आपके पास ज्यादा पूंजी नहीं है, तो भी यह बिजनेस आपके लिए उपयुक्त है। इस बिजनेस को आप करीब ₹30,000 के निवेश से शुरू कर सकते हैं और इसके लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होती।

यदि आप एक महिला हैं और आपको Baking का शौक है, तो यह एक बेहतरीन Home Based Business for Women बन सकता है। इस बिजनेस में सफलता की कुंजी है ग्राहकों की डिमांड के अनुसार स्वादिष्ट और आकर्षक केक तैयार करना।

केक बनाने के लिए आपको अच्छे Oven, Cake Mixer और Cooling Refrigerator में निवेश करना होगा। यह एक बार का निवेश होता है, जिसके बाद आप लंबे समय तक मुनाफा कमा सकते हैं।

आप अपने घर पर बने केक को छोटी दुकानों पर सप्लाई कर सकते हैं या फिर Online Orders लेकर ग्राहकों को Home Delivery भी दे सकते हैं। इस बिजनेस में नुकसान की संभावना कम होती है, क्योंकि केक आमतौर पर Order Based ही तैयार किए जाते हैं।

10. डिस्पोजेबल प्लेट-कप बिजनेस (Disposable Plate Cup Business)

भारत में जब से पॉलिथीन और प्लास्टिक से बने डिस्पोजेबल कप और प्लेट पर प्रतिबंध लगाया गया है, तब से Disposable Paper Plate Cup Business की मांग तेजी से बढ़ी है।

डिस्पोजेबल पेपर प्लेट और कप का इस्तेमाल Hotels, Dhabas, Catering Services और पार्टियों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। Plastic Ban in India के बाद पेपर प्लेट और कप एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको मुख्य निवेश Disposable Plate Making Machine पर करना होगा, जिसकी कीमत लगभग ₹50,000 से शुरू होती है। कच्चे माल के लिए आप स्थानीय Scrap Market से सस्ते दामों पर कागज खरीद सकते हैं और अपना प्रोडक्शन शुरू कर सकते हैं।

यह बिजनेस Small Scale Industry की श्रेणी में आता है, जिसके लिए आपको सरकार की ओर से Business Loan और Subsidy जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको यह समझने में मददगार रहा होगा कि घर से कौन सा बिजनेस शुरू करें और किस तरह आप Low Investment Home Based Business से अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज के समय में सही जानकारी, मेहनत और निरंतरता के साथ घर बैठे भी एक Successful Business खड़ा किया जा सकता है।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इन Best Business Ideas in India का लाभ उठा सकें। 

ऐसे ही उपयोगी, भरोसेमंद और अपडेटेड बिजनेस आइडियाज के लिए हमारी वेबसाइट पर विज़िट करते रहें और हमें फॉलो करना न भूलें।

Leave a Comment

WhatsApp Follow WhatsApp Channel