Bihar Udyami Yojana 2025-26 (Apply Start) – Eligibility & Documents, Date @udyami.bihar.gov.in

Bihar Udyami Yojana 2025-26 : बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2020 में शुरू की गई Bihar Udyami Yojana राज्य के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार, शिक्षित और इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना और उन्हें अपना स्वयं का उद्योग या व्यापार स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

आज के समय में बहुत से ऐसे युवा हैं जिन्होंने 12वीं पास कर ली है, कुछ ने डिप्लोमा, ITI या अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन पूंजी की कमी के कारण वे अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे सभी युवाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और ₹10 लाख तक की सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल विशेष रूप से आपके लिए है।

इस योजना के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों को अधिकतम ₹10 लाख तक की परियोजना लागत स्वीकृत की जाती है। इसमें से ₹5 लाख तक की राशि सरकार द्वारा अनुदान (सब्सिडी) के रूप में दी जाती है तथा शेष ₹5 लाख ब्याज मुक्त ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। केवल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 1% वार्षिक ब्याज लागू होता है।

इस लेख में हम आपको विस्तारपूर्वक Bihar Udyami Yojana 2025-26 Online Registration, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, प्रोजेक्ट लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया, सेलेक्शन लिस्ट देखने की विधि और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Also Read : Low Investment Business Ideas ₹50,000 में कौन सा बिजनेस करें — शुरू करें ये 10 बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Table of Contents

Bihar Udyami Yojana 2025-26: Overview

Bihar Udyami Yojana
Bihar Udyami Yojana
CategoryDetails
DepartmentDepartment of Industries, Government of Bihar
Scheme NameBihar Udyami Yojana 2025-26
Scheme TypeGovernment Scheme
EligibilityUnemployed youth in Bihar who have passed at least the 12th grade
Age LimitBetween 18 to 40 years
Loan AmountUp to ₹10 lakh
Subsidy Provided₹5 lakh
Mode of ApplicationOnline
Application Portaludyami.bihar.gov.in
Loan and Subsidy Distribution– 50% Subsidy (Up to ₹5 lakh)– 50% Interest-free loan (Up to ₹5 lakh)– For Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme, 1% annual interest
Online Application Start Date25 February 2026
Last Date to Apply15 March 2026
Beneficiary List Release DateTo be notified soon
Apply InformationPlease read the article completely (Click Here)

अपना बिजनैस स्टार्ट करने के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख का लोन और ₹5 लाख की सब्सिडी

बिहार सरकार ने राज्य में उद्योग और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई श्रेणी-आधारित योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों के युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इनमें शामिल हैं:

  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना (2018)
  • मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना (2020)
  • मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना (2021)
  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (2021)
  • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना (2023)

इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य राज्य में अधिक से अधिक छोटे और मध्यम उद्योग स्थापित करना है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

योजना के अंतर्गत युवाओं को 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत स्वीकृत की जाती है। इसमें से 50% राशि (अधिकतम ₹5 लाख) अनुदान के रूप में दी जाती है और शेष 50% राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी जाती है। केवल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 1% वार्षिक ब्याज लागू होता है।

इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को प्रशिक्षण और परियोजना मॉनिटरिंग के लिए ₹25,000 की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाती है।

Total Beneficiaries

CategorySeats
SC/ST2000
EBC2000
Women2000
Youth2000
Minority1247
Divyang100
Total9347

वित्तीय सहायता एवं लाभ

सरकार द्वारा अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
इसमें से 50% राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाती है।
शेष राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी जाती है जिसे निर्धारित अवधि में चुकाना होता है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऋण पर 1% वार्षिक ब्याज लागू होगा।

Important Dates – Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26

EventsDates
Online Application Starts From25 February 2026
Last Date of Online Application15 March 2026

Bihar Udyami Yojana 2025 Online Date

ताजा जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आवेदन प्रक्रिया सीमित समय के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। आमतौर पर आवेदन की अवधि लगभग एक महीने तक रहती है।

ध्यान रखें कि आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यदि ये दस्तावेज समय पर तैयार नहीं होंगे तो आवेदन प्रक्रिया में देरी हो सकती है या आप आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं।

इसलिए सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने से पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

आर्थिक सहायता राशि कितनी मिलेगी?

प्रकारराशि
वित्तीय सहायता₹10 लाख
अनुदान की राशि₹5 लाख
ब्याज मुक्त ऋण₹5 लाख

Bihar Udyami Yojana 2025-26 Documents Required

जो भी इच्छुक आवेदक इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन के समय कुछ आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेज स्पष्ट और निर्धारित साइज में होने चाहिए। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं –

  • आवेदक का मूल आधार कार्ड
  • बिहार राज्य का स्थायी एवं मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (जिस श्रेणी में आवेदन कर रहे हों)
  • 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)
  • 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हेतु)
  • पैन कार्ड (व्यक्तिगत PAN अनिवार्य)
  • यदि आवेदक दिव्यांग श्रेणी में हैं तो 40% या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा UDID कार्ड
  • 120 KB की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • 120 KB का हस्ताक्षर नमूना

यदि कोई आवेदक मेडिकल जांचघर (Diagnostic Lab) परियोजना का चयन करता है, तो उसके लिए DMLT / BMLT प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

सभी दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए। गलत दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

अनिवार्य प्रशिक्षण प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य लाभार्थियों को व्यवसाय संचालन, लेखा प्रबंधन, विपणन, उत्पादन प्रक्रिया तथा सरकारी नियमों की जानकारी देना है।

प्रशिक्षण से संबंधित मुख्य बिंदु:

  • प्रथम चरण में 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा
  • प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 2 अवसर प्रदान किए जाएंगे
  • यदि उम्मीदवार निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता है तो उसका चयन रद्द किया जा सकता है
  • द्वितीय चरण में पुनः 6 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा

यह प्रशिक्षण लाभार्थियों को सफल उद्यमी बनने में सहायक सिद्ध होगा।

Required Eligibility For Bihar Udyami Yojana 2025-26

योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताएं निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप सभी योग्यताओं को पूरा करते हों।

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, या ITI, Polytechnic, Diploma, Intermediate या समकक्ष होनी चाहिए
  • आवेदक के पास चालू बैंक खाता होना चाहिए
  • यदि व्यवसाय प्रोप्राइटरशिप में है तो व्यक्तिगत PAN कार्ड अनिवार्य है
  • यदि फर्म के नाम से आवेदन कर रहे हैं तो फर्म के नाम से चालू खाता होना चाहिए

योजनानुसार पात्रता (Category Wise Eligibility)

✅ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना
➡ केवल अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला आवेदन कर सकते हैं।

✅ मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना
➡ केवल अति पिछड़ा वर्ग (BC-01) के पुरुष एवं महिला आवेदन कर सकते हैं।

✅ मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना
➡ सभी वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

✅ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
➡ केवल सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग (BC-02) के पुरुष आवेदन कर सकते हैं।

✅ मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना
➡ केवल अल्पसंख्यक वर्ग के पुरुष एवं महिला आवेदन कर सकते हैं।

उपरोक्त पात्रताओं को पूरा करने के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

Bihar Udyami Yojana Selection Process 2025-26?

आवेदकों से उद्यमी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे,

निर्धारित अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी आवेदनों के विरुद्ध जिलावार तय किए गए लक्ष्य के अनुसार आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा, 

प्रारंभिक चरण में आवेदकों का चयन कंप्यूटरीकृत रैंडमाइजेशन (Randomization) प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा,

प्रारंभिक रूप से चयनित आवेदनों की मुख्यालय स्तर पर गठित टीम द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत स्क्रूटनी (Scrutiny) की जाएगी,

स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर पात्र पाए गए आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा आदि।

उपरोक्त सभी बिंदुओं के माध्यम से हमने आपको विस्तारपूर्वक पूरी चयन प्रक्रिया / सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानकारी प्रदान की है ताकि आप आसानी से इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

How To Apply Online In Bihar Udyami Yojana 2025-26?

वे सभी युवा आवेदक जो कि, Bihar Mukhaymantri Udyami Yojana 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि इस प्रकार से हैं –

Step 1 – New Registration On Portal

Bihar Udyami Yojana 2025 के अंतर्गत Bihar Udyami Yojana 2025 Online Registration में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी Official Website के होम-पेज पर जाना होगा, Bihar Udyami Yojana 2025

अभ्यर्थियों द्वारा होम-पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको “पंजीकरण करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा,

क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जो कि इस प्रकार का होगा – Bihar Udyami Yojana 2025

इसके बाद अब सभी उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड नंबर तथा इच्छित पासवर्ड दर्ज करना होगा और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा,

क्लिक करने के पश्चात आपके सामने इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसे आपको सावधानीपूर्वक भरना होगा और

अंत में, आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके अपने इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा तथा इसकी रसीद प्राप्त कर सुरक्षित रख लेनी होगी।

Step 2 – Login & Go For Apply Online In Bihar Udyami Yojana 2025

पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप सभी उम्मीदवारों को पोर्टल में लॉगिन करना होगा,

लॉगिन करने के बाद आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा – Bihar Udyami Yojana 2025

मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और 

अंत में, आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन की रसीद का प्रिंट-आउट प्राप्त कर लेना होगा तथा उसे सुरक्षित रखना होगा।

अंततः, उपरोक्त सभी स्टेप्स को पूर्ण करने के पश्चात हमारे सभी इच्छुक आवेदक सरलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपने उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

How To Check & Download Bihar Udyami Yojana 2025 Project List?

सभी आवेदक जो कि, बिहार उद्यमी योजना 2025 की प्रोजेक्ट लिस्ट को चेक एवं डाउनलोड करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि इस प्रकार से हैं –

Bihar Udyami Yojana 2025 Project List को चेक एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी Official Website के होम-पेज पर जाना होगा जो कि इस प्रकार का होगा – Bihar Udyami Yojana 2025

होम-पेज पर आने के बाद आपको Bihar Udyami Yojana 2025 Project List के विकल्प पर क्लिक करना होगा,

क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको विभिन्न प्रोजेक्ट लिस्ट के विकल्प प्राप्त होंगे, जिसमें से जिस प्रोजेक्ट लिस्ट को आप चेक एवं डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करना होगा और अंत में, आपके सामने पूरी प्रोजेक्ट लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसे आप आसानी से चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे आदि।

उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप सरलता से अपनी-अपनी प्रोजेक्ट लिस्ट को चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

How To Check & Download Bihar Udyami Yojana 2025-26 Selection List?

आवेदक एवं उम्मीदवार जो कि, बिहार उद्यमी योजना 2025 की सेलेक्शन लिस्ट को चेक एवं डाउनलोड करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि इस प्रकार से हैं –

  • Bihar Udyami Yojana 2025 Selection List को चेक एवं डाउनलोड करने हेतु सर्वप्रथम आपको इसकी Official Website के होम-पेज पर जाना होगा जो कि इस प्रकार का होगा – Bihar Udyami Yojana 2025
  • होम-पेज पर आने के पश्चात आपको Bihar Udyami Yojana 2025 Selection List (डाउनलोड लिंक शीघ्र सक्रिय किया जाएगा) के विकल्प पर क्लिक करना होगा, 
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा,
  • अब यहां पर आप जिस वर्ग / कैटेगरी की सेलेक्शन लिस्ट को चेक एवं डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने बिहार उद्यमी योजना 2025-26 की सेलेक्शन लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी जिसे आप आसानी से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं आदि।

उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप सरलतापूर्वक अपनी-अपनी सेलेक्शन लिस्ट को चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं तथा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सारांश

इस विस्तृत लेख में हमने आपको Bihar Udyami Yojana 2025-26 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। हमने योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और सूची डाउनलोड करने की पूरी विधि विस्तार से समझाई है।

यदि आप बिहार राज्य के युवा हैं और अपना स्वयं का उद्योग या व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। समय पर आवेदन करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम उठाएं।

क्विक लिंक्स

Direct Apply LinkClick Here
Bihar Udyami Yojana Project List 2025-26Download Now
Bihar Udyami Yojana Scheme 2025-26 DetailsGuidelines
Direct Link To Check & Download Project ListProject List Check PDF
Official WebsiteVisit Now

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह लेख पूर्व वर्ष के नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार किया गया है। आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज आवश्यकताएं एवं तिथियां समय-समय पर बदल सकती हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम दिशा-निर्देश अवश्य देखें। यह लेख किसी भी प्रकार की आधिकारिक सरकारी घोषणा नहीं है।

FAQ’s – Bihar Udyami Yojana 2025

प्रश्न 1: बिहार स्टार्टअप लोन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

उत्तर: योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹10 लाख तक की सहायता दी जाती है, जिसमें ₹5 लाख अनुदान और ₹5 लाख ब्याज मुक्त ऋण शामिल है।

प्रश्न 2: क्या इस योजना में ब्याज देना होता है?

उत्तर: अधिकांश श्रेणियों में ऋण ब्याज मुक्त है। केवल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 1% वार्षिक ब्याज लागू होता है।

प्रश्न 3: आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।

यदि आप और भी चीजों क्र बारे में जानकारी चाहते है तो आप हमारी इन वेबसाइटों पर (Atitudeshayari.com, Attitudesshayari.com, Attitudeshayari24.com, attitudeshayari4u.com, Sadsayari.com, Lovesayari.in, Allattitudeshayari.com, studynumberone.net, studynumberone.co, studynumberone.co.in, cashstark.in, absehindi.in, techsegyan.com, radhakrishnaphoto.com, dailyblogging.in ) विजिट कर सकते हैं जहाँ बहुत सारी हेल्पफुल जानकारी दी जाती है | 

Leave a Comment

WhatsApp Follow WhatsApp Channel