Agarbatti Making Business: अगर आप एक ऐसे Small Scale Business की तलाश में है जो कि 20,000 से लेकर 1 लाख रुपए तक का निवेश कर किया जा सके और निर्माण प्रक्रिया भी सरल हो, तो आपको अगरबत्ती का बिजनेस शुरू करना चाहिए।
Agarbatti Manufacturing Business Idea: भारतीय संस्कृति में अगरबत्ती का बहुत महत्व है। भारत में सभी धर्म पूजा-पाठ में अगरबत्ती का उपयोग करते हैं। अगरबत्ती की प्राकृतिक खुशबू मूड को बेहतर बनाने और दिमाग को एकाग्र करने में मदद करती है, इसलिए यह एक High Demand Product है।
ख़ासतौर से हिंदू धर्म में अगरबत्ती का विशेष महत्व है — सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों में इसका उपयोग किया जाता है। माना जाता है कि अगरबत्ती की सुगंध में Healing Properties होती हैं जो स्वाभाविक रूप से सुखदायक और शांत होती हैं, जिससे मनुष्य की एकाग्रता बढ़ जाती है।
आज अगरबत्ती का उद्योग भारत और चीन में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में से एक है। वैश्विक Agarbatti Industry में दोनों देशों का एक बड़ा हिस्सा है। करीब 90 से अधिक विदेशी देश इन अगरबत्तियों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए यह एक Export Business Opportunity भी बन सकता है और इनकी मांग हमेशा रहती है।
हालांकि, भारतीय बाजार में कुछ प्रमुख Agarbatti Brands का कब्जा है, फिर भी इस व्यवसाय में Local Brand Business के लिए भी बहुत सारे अवसर हैं। अगरबत्ती की मांग बाजार में साल भर रहती है और त्योहारों में तो इनकी बिक्री में भारी मात्रा में इज़ाफ़ा होता है, जिससे यह एक Profitable Business बन जाता है।
इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगरबत्ती निर्माण इकाई कैसे शुरू करें, व्यवसाय शुरू करने के लिए कितना निवेश करना पड़ेगा, कच्चे माल और मशीनों का विवरण, व्यवसाय शुरू करने के लिए स्थान, और कैसे आप इस Home Based Business से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।
आइये अगरबत्ती का बिजनेस को शुरू करने के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
Also Read : Direct Selling Kya Hai और इसका Future क्या होगा |
अगरबत्ती बिजनेस का पंजीकरण – Agarbatti Making Business

अगरबत्ती के इस Manufacturing Business को आप MSME के तहत रजिस्टर करवा सकते हैं। इसके लिए आपको Udyam Registration ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा जहां पर इस उद्योग का पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद आपको एक परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसमें आपके व्यवसाय की सारी जानकारियां अंकित होंगी।
व्यवसाय के रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास कुछ बुनियादी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाता संख्या होनी चाहिए। यह प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है और इसमें कोई पैसा नहीं लगता, जिससे यह Low Investment Business बन जाता है।
व्यवसाय के आकार के अनुसार आपको अपना व्यवसाय या तो Sole Proprietorship, LLC, एक सार्वजनिक या निजी कंपनी के रूप में रजिस्टर करना चाहिए।
अगरबत्ती बनाने के लिए कौन सा लाइसेंस चाहिए?

अगरबत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास कुछ Business Licenses और परमिट चाहिए होंगे, और वे आपकी निर्माण प्रक्रिया के पैमाने के आधार पर अलग-अलग होंगे। यह कुछ मुख्य लाइसेंस और परमिट की लिस्ट है जिनकी आपको ज़रूरत पड़ सकती है:
- GST Registration
- Trade License
- Pollution Certificate
- Udyam Registration
- ESI Registration (अगर आपके पास 10 कर्मचारी से अधिक है)
- PF Registration (यदि आपके पास 20 कर्मचारी से अधिक हैं)
- Factory License (यदि आप एक बड़े पैमाने पर Manufacturing Unit लगा रहे हैं)
अगरबत्ती निर्माण इकाई की स्थापना
अगर आप छोटे स्तर पर Agarbatti Manufacturing Business शुरू कर रहे हैं तो आप इस व्यवसाय को अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। घर से अगरबत्ती निर्माण करने के लिए, आपको 100–150 sq. ft. की जगह और 240V बिजली आपूर्ति की आवश्यकता पड़ेगी। इतनी जगह में आप आसानी से एक या दो Agarbatti Making Machine लगा सकते है और कच्चा माल का भण्डारण भी कर सकते है। इसमें आपका कुल खर्च 1 लाख रुपए तक हो सकता है, जिससे यह एक Low Investment Business बन जाता है।
मगर, एक नकारात्मक पहलू यह है कि घर पर आप इससे ज़्यादा मशीन नहीं लगा सकते और छोटी सी जगह पर ज़्यादा कच्चा माल रखने में भी परेशानी आ सकती है।
इसके विपरीत यदि आपकी आवश्यकता अधिक है, तो आपको एक बड़ी Manufacturing Unit की आवश्यकता पड़ेगी। बड़े पैमाने पर प्लांट लगाने के लिए आपको लगभग 1000 sq. ft. की जगह और 3-फेज बिजली आपूर्ति की ज़रूरत होगी। इस प्रकार की बड़ी इकाई में आप आराम से 5–7 Automatic Agarbatti Machines इंस्टॉल कर सकते हैं, साथ ही में कच्चा माल रखने और बना हुआ माल सुखाने के लिए भी पर्याप्त जगह होगी। इस तरह की Agarbatti Manufacturing Plant बनाने के लिए कुल बजट 10 लाख से अधिक रखना होगा।
अगरबत्ती बनाने की मशीन कितने में मिलेगी

अगरबत्ती बनाने की मशीन तीन प्रकार की होती है: Manual Machine, Automatic Machine और High Speed Automatic Machine।
हम आपको सुझाव देंगे कि आप Automatic Agarbatti Making Machine से ही शुरुआत करें, क्योंकि इसमें ज़्यादा तामझाम नहीं होता और माल भी जल्दी बनकर निकलता है। हालाँकि, अगरबत्ती को आप मैनुअल मशीन की सहायता से भी बना सकते हैं, इस प्रकार की मशीनों को पैडल मशीन कहा जाता है। लेकिन यह मशीन समय बहुत लेती है और ऑटोमेटिक मशीन की तुलना में आउटपुट भी काफी कम होता है।
प्रमुख अगरबत्ती बनाने की मशीन (Agarbatti Making Machine):
एक मैनुअल पेडल टाइप अगरबत्ती मशीन की कीमत 13,000 रुपए से शुरू होती है। इसे चलाने के लिए बिजली की ज़रूरत नहीं होती और यह पूरी तरह से Hand Operated Machine होती है। यह मशीन 8 घंटे में 10 किलोग्राम तक अगरबत्ती का उत्पादन कर सकती है।
वहीं एक Automatic Agarbatti Making Machine की कीमत 60,000 रु से शुरू होती है और 1,50,000 रु तक जाती है। यह मशीन प्रति घंटे 10 किलो अगरबत्ती का उत्पादन कर सकती है, मतलब 8 घंटे में 80 किलोग्राम अगरबत्ती उत्पादन। इस मशीन को चलाने के लिए एक ऑपरेटर की आवश्यकता पड़ती है।
अगरबत्ती पाउडर मिक्सिंग मशीन (Agarbatti Powder Mixing Machine):
इसके साथ ही आपको एक Mixing Machine की भी ज़रूरत पड़ेगी, जिससे आप कच्चा माल मिला सकेंगे। इसकी कीमत 15,000 रूपए से शुरू होती है। यदि आपके पास सिर्फ एक अगरबत्ती बनाने की मशीन है तो ये काम आप अपने हाथों से कर सकते हैं, मगर एक से ज़्यादा मशीन होने पर मिक्सर मशीन की आवश्यकता पड़ेगी।
अगरबत्ती ड्रायर मशीन (Agarbatti Dryer Machine):
इसके अलावा बने हुए माल को सुखाने के लिए Dryer Machine की ज़रूरत पड़ती है, जिसकी कीमत 10,000 रूपए से शुरू होती है। यदि आप घरेलू रूप से अगरबत्ती का उत्पादन कर रहें है तो बने हुए माल को धूप में भी सूखा सकते है, लेकिन अगर आपको जल्दी रिजल्ट चाहिए तो ड्रायर मशीन एक अच्छा विकल्प है।
अगरबत्ती बनाने की ट्रेनिंग कहाँ से ले?
आप जिस कंपनी से मशीन खरीद रहें है, उनके Service Technician इंस्टॉलेशन के समय आपको किस तरह से अगरबत्ती बनती है इसकी पूरी जानकारी दे देंगे। इस प्रकार आपको अलग से किसी Agarbatti Making Training की ज़रूरत नहीं पड़ती।
अगरबत्ती मेकिंग मशीन कहां से खरीदें
अगरबत्ती बनाने की मशीन खरीदने के लिए आप नीचे दिए गए Online B2B Platforms का उपयोग कर सकते हैं:
https://dir.indiamart.com/impcat/agarbatti-making-machines.html
https://www.amazon.in/
अगरबत्ती निर्माण में लगने वाला कच्चा माल
चलिए उन Raw Materials की सूची देखें, जिनकी आवश्यकता एक छोटे से मध्यम स्तर की Agarbatti Manufacturing Business को पड़ेगी:
- प्रीमिक्स पाउडर
- अगरबत्ती परफ्यूम
- बांस की छड़ें
- सुगन्धित तेल
- कलर पाउडर
- पैकिंग के लिए प्लास्टिक और कार्डबोर्ड बॉक्स
अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया
चलिए देखते हैं 1 किलो अगरबत्ती निर्माण की Manufacturing Process:
- सबसे पहले प्री-मिक्स पाउडर तैयार करें — यहाँ हम 1 किलोग्राम मसाला बना रहे हैं इसलिए हमें 600 ग्राम चारकोल पाउडर या चन्दन पाउडर, 300 ग्राम लकड़ी का पाउडर, जिगत पाउडर 60 ग्राम और 40 ग्राम गुआर गोंद पाउडर लेंगे। यदि आप पहले से सब कुछ मिला हुआ Pre Mixed Powder लेना चाहते हैं तो बाजार में यह भी आसानी से उपलब्ध है।
- इस प्रक्रिया के बाद, प्री-मिक्स पाउडर में लगभग 450 ml पानी डाला जाता है और फिर एक Mixing Machine के द्वारा 20 मिनट के लिए मिलाया जाता है।
- इसके बाद प्री-मिक्स पाउडर और बांस की छड़ियों को Agarbatti Making Machine में लोड किया जाता है।
- इतना करने के बाद अगरबत्ती मशीन को चालू करें और यह तुरंत अगरबत्ती की छड़ें बनाना शुरू कर देती है।
- अब अगरबत्ती को सुखाने की जरूरत है। आप इसे या तो Agarbatti Dryer Machine की सहायता से सूखा सकते हैं या फिर सीधे धूप में भी रख सकते हैं।
- एक बार अगरबत्ती के अच्छी तरह सूखने के बाद उन पर सुगन्धित तेल या फिर इत्र लगाए और फिर से एक बार सूखने के लिए हवा में रखें।
- आखिर में, अगरबत्ती का एक गुच्छा बनाएं, पैकिंग करें और Market Supply शुरू करें।
अगरबत्ती बिजनेस में मुनाफा कितना होगा?
अगरबत्ती बनाने के व्यवसाय में लाभ के बहुत सारे मौके है। अगर आप सही जगह से इस Agarbatti Manufacturing Business को चलाते है और प्रोडक्शन बड़ी मात्रा में करते हैं तो लाभ होना पक्का है, क्योंकि यह एक High Demand Business है।
उदाहरण के लिए: आप बिना सुगंध वाली अगरबत्ती (Agarbatti Without Scent) का उत्पादन कर सकते हैं और उन्हें Wholesale Market में बेच सकते हैं। कच्ची अगरबत्ती के उत्पादन में Profit Margin लगभग 13–15 रुपये प्रति किलोग्राम होता है।
अगर आप एक दिन में 100 किलोग्राम अगरबत्ती का उत्पादन करते हैं तो एक दिन का कुल लाभ लगभग 1,500 रुपए होगा। इस तरह का उत्पादन अगर आप लगातार 30 दिनों तक करते हैं, तो आपको करीब 45,000 रुपए महीने का मुनाफा हो सकता है, जो इस Small Scale Business के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
वहीं सुगंधित अगरबत्ती (Scented Agarbatti) का लाभ इससे कहीं अधिक होता है और यह लगभग 20 रुपये प्रति किलोग्राम के Higher Profit Margin में बिकती है। सही ब्रांडिंग और पैकेजिंग के साथ यह बिजनेस एक Highly Profitable Business Idea बन सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगरबत्ती का बिजनेस एक ऐसा Low Investment Business है जिसे आप घर से शुरू करके धीरे-धीरे एक सफल Agarbatti Manufacturing Business बना सकते हैं। सही मशीन, गुणवत्तापूर्ण कच्चा माल, और सही मार्केटिंग के साथ यह बिजनेस लंबे समय तक स्थिर मुनाफा देने की क्षमता रखता है। खास बात यह है कि अगरबत्ती की मांग साल भर बनी रहती है, जिससे यह एक Profitable Business Idea बन जाता है।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी इस Small Scale Business Opportunity के बारे में जानकारी मिल सके।
ऐसे ही उपयोगी और जानकारीपूर्ण Business Ideas, Manufacturing Business और Startup Tips के लिए हमारी साइट पर आते रहें।









